Headlines

किशनगंज-रोटावेटर में फंसकर 7 साल के बच्चे की मौत:खेत की जुताई के दौरान हादसा, बच्चा ट्रैक्टर पर सवार था; अचानक नीचे गिरा




किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के चरघरिया गांव में सोमवार शाम खेत की जुताई के दौरान हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा ट्रैक्टर पर सवार था। संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा और पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान धनगढ़ा पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी जुनेद आलम के पुत्र के रूप में हुई है। बताया गया कि खेत में जुताई के दौरान बच्चा ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और रोटावेटर में फंस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के ट्रैक्टर से खेत में हो रही थी जुताई जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर और रोटावेटर संबंधित परिवार के ही हैं। खेत में रोज की तरह काम चल रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच में जुटी मासूम की मौत से चरघरिया गांव के लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *