Headlines

33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया युवक:छठ की सजावट के लिए लाइट लगाते समय हुआ हादसे का शिकार, इलाज के लिए पटना रेफर




जमुई। नगर परिषद क्षेत्र के लगमा नहर के पास सोमवार की देर शाम मकान की सजावट के लिए लाइट लगाने के दौरान 33 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे सहयोगियों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया,
डॉ. रवि माधव ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे सदर अस्पताल से एक निजी क्लिनिक लेकर चले गए। घायल युवक की पहचान शहर के भछियार मोहल्ला निवासी महेश्वर चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है की आगामी छठ पर्व को लेकर लगमा नहर स्थित एक मकान की सजावट की जा रही थी। इसी दौरान प्रभाकर कुमार अन्य सहयोगियों के साथ लाइट लगाने का काम कर रहे थे।
मकान के एक तरफ से 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार गुजर रहा था। बताया जाता है कि काम के दौरान युवक की नजर बिजली तार पर नहीं पड़ी। सजावट के क्रम में युवक ने जैसे ही तार फेंका, वह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद सहयोगियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *