![]()
मुजफ्फरपुर में दीपावली और छठ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने के साथ पुलिस फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर रही है। लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा, मोतीझील, कल्याणी और मिठनपुरा के बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ी है। पुलिस का कहना है कि गश्त का मकसद लोगों की सुरक्षा और बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। नगर एसडीपीओ टाउन-2 चंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने लक्ष्मी चौक और आसपास के बाजारों में पैदल गश्त की। पुलिस ने दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। असमाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश पुलिस असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। लक्ष्मी चौक स्थित लक्ष्मी मंदिर में त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त देर रात तक जारी रहेगी। बाजार की दुकानें बंद होने और लोगों के घर पहुंचने तक पुलिसकर्मी इलाके में निगरानी करेंगे। पुलिस प्रशासन ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
Source link
मुजफ्फरपुर- दिवाली पर बाजारों में पुलिस ने गश्त बढ़ाई:लक्ष्मी चौक समेत प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च, मंदिर में मजिस्ट्रेट की तैनाती; संदिग्धों पर रहेगी नजर
