![]()
बक्सर के चौसा के दो युवकों को उत्तर प्रदेश के गहमर में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। गहमर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गहमर-फिरोजपुर गंगा पीपा पुल के पास दोनों को पकड़ा। उनके पास से दो देशी तमंचे, .315 बोर के दो जिंदा कारतूस और 300 रुपए मिले। गिरफ्तार युवकों की पहचान चौसा गांव निवासी छोटू कुमार (20) और चौसा कृष्णापुरी निवासी शमशेर मुस्तफा (21) के रूप में हुई है। दोनों बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। छोटू के पिता का नाम पप्पू सिंह और शमशेर के पिता का नाम मुस्तफा हजाम है। संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे अधिकारी गहमर पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत टीम इलाके में गश्त कर रही थी और संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी को सूचना मिली कि गंगा पीपा पुल के पास सड़क किनारे एक झोपड़ी के नजदीक दो युवक हथियार लेकर मौजूद हैं। पुलिस को देख भागने लगे दोनों पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में छोटू के पास से एक देशी तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला। शमशेर के पास से भी एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर लिए हैं। गहमर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बक्सर के 2 युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार:गहमर-फिरोजपुर गंगा पीपा पुल के पास पुलिस ने पकड़ा; 2 तमंचे, .315 बोर के 2 कारतूस मिले
