![]()
गयाजी के इमामगंज थाना क्षेत्र में रविवार को मुर्गियों से लदी पिकअप ने सड़क किनारे खड़े 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप का करीब दो किलोमीटर पीछा कर चालक और खलासी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान झिकटिया गांव के मिंटू पासवान के बेटे साहिल कुमार के रूप में हुई है। पिकअप इमामगंज से डुमरिया की ओर जा रही थी। झिकटिया गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क के दाहिने किनारे चढ़ गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और माध्यमिक विद्यालय मैगरा के पास वाहन को पकड़ लिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण एसएच-69 डुमरिया-पटना हाईवे पर जुटे और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय सीओ सुकेश कुमार और इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया। ड्राइवर को पुलिस ने कब्जे में लिया, जेल भेजा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया है। ड्राइवर और खलासी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। ड्राइवर को जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
गयाजी- मुर्गी लदी पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला, मौत:दो किलोमीटर तक पीछा कर गांव के लोगों ने पकड़ा, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार; गाड़ी में तोड़फोड़, बवाल
