![]()
शिवहर के डीएम प्रतिभा रानी और एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और दीप बांटे। दोनों अधिकारी शिवहर प्रखंड की सरसौला ग्राम पंचायत के बिशुनपुर किशुनदेव अनुसूचित जाति टोले पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार की खुशी समाज के हर वर्ग के साथ साझा करनी चाहिए। मौके से आई तस्वीरें… स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की डीएम और एसपी ने जिले के लोगों को दीपावली की बधाई दी और सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। जिला प्रशासन ने पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने देने को कहा। दीप और मोमबत्तियां ज्वलनशील चीजों से दूर रखने की अपील भी की। प्रशासन ने बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पशु-पक्षियों को पटाखों के शोर और धुएं से बचाने के साथ सार्वजनिक जगहों पर सफाई रखने का अनुरोध किया।
Source link
DM-SP ने जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और दीप बांटे:शिवहर के अनुसूचित जाति टोला में ग्रामीणों से मिले, सुरक्षित-सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की
