![]()
समस्तीपुर के विभूतिपुर में पांच दिनों से लापता युवक की एक लाख रुपए के लिए हत्या का मामला सामने आया है। 5 दिन बाद हत्या के आरोपी ने कबूल किया है कि उसने बेगूसराय के एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या वाले दिन युवक मेरे पास एक लाख रुपए बकाया लेने आया था। उसने बताया कि इसी दौरान मैंने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को गंगा में फेंक दिया। आरोपी के कबूलनामा के बाद उसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर लाश बरामद करने की कोशिश में जुटी है। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था गांव के रहने वाले 19 साल के रोहन के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए ‘हत्या के बाद लाश को बेगूसराय के सिमरिया घाट ले गए, गंगा में फेंका’ रोहन के लापता होने के एक दिन बाद परिजन ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसने अपने जानने वाले सुमन को एक लाख रुपए कर्ज दिए थे। कर्ज की रकम को लेने के लिए सुमन के पास गया था। इस संबंध में परिजन ने पुलिस को एक ऑडियो भी दिया था। इसके बाद से पुलिस पड़ताल में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने आरोपी सुमन को हिरासत मे लेकर पूछताछ की तो उसने रविवार को हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि मंगलवार को सुमन की मैंने अपने एक दोस्त के साथ गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बेगूसराय के सिमरिया घाट गए और गंगा नदी में बहा दिया। कबूलनामा के बाद पुलिस ने समर्थ गांव निवासी मंटून सिंह के बेटे सुमन कुमार और बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव निवासी महेंद्र रजक के बेटे पप्पू रजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक रोहन की बुलेट बाइक भी बरामद कर ली है। ग्रामीण एसपी बोले- बातचीत का ऑडियो सामने आया था, गला दबाने की आशंका थी ग्रामीण एसपी मुकुल रंजन ने बताया कि बीते 3 नवंबर की शाम रोहन कुमार अपने गांव के ही दोस्त सुमन कुमार के पास बकाया एक लाख रुपए लेने गया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच रोहन और सुमन के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि ऑडियो के अंतिम हिस्से में सुनाई देने वाली आवाज से रोहन की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सहयोगी पप्पू रजक को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने 3 नवंबर की रात रोहन की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की। शव के कई टुकड़े कर नदी में बहाने की भी चर्चा पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहन की हत्या के बाद शव को सिमरिया घाट ले जाने के दौरान उसके कई टुकड़े किए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि, शव के टुकड़े करने के संबंध में आरोपी के बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शव बरामद होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गोताखोरों की मदद से शव की तलाश ग्रामीण एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमन की निशानदेही पर गंगा नदी में गोताखोरों की मदद से रोहन के शव की तलाश कराई जा रही है। पुलिस ने रोहन की बुलेट बाइक बरामद कर ली है। मामले में साक्ष्य जुटाकर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
समस्तीपुर- एक लाख रुपए बकाया लेने गए युवक की हत्या:5 दिन के बाद आरोपी बोला- गला घोंटकर मार डाला; बेगूसराय में गंगा में फेंकी लाश
