Headlines

किशनगंज में ई-रिक्शा पलटने से बुजुर्ग की मौत:3 लोग भी हुए घायल; जिला परिषद सदस्य ने इलाके में एंबुलेंस की मांग की




किशनगंज में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है। घटना कन्हैयाबाड़ी-रहमतपाड़ा सड़क पर काशी बाड़ी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या 2, कन्हैयाबाड़ी गांव निवासी मो. अजीम उद्दीन (65) उर्फ डौका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे ई-रिक्शा से काशी बाड़ी से अपने घर लौट रहे थे, तभी काशी बाड़ी के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। रिक्शा में कई अन्य लोग भी शामिल थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। मौके से आई तस्वीरें…. परिजनों से मिलकर संवेदना की व्यक्त सूचना मिलते ही धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और अग्रसर कारवाई शुरू कर दी है। इधर, घटना की खबर सुनकर जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिप सदस्य नासिक नादिर ने अपने निजी वाहन से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज लाया। उन्होंने कहा कि मैं काफी समय से मेरे क्षेत्र में एक एंबुलेंस की मांग कर रहा हूं, मगर प्रशासन के द्वारा अभी तक इसे नहीं दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *