Headlines

समस्तीपुर- दीपावली के बाद छठ की तैयारी में जुटा प्रशासन:खतरनाक घाट होंगे चिह्नित, सुरक्षा के लिए बनेगी बैरिकेडिंग; दो दिनों में सफाई पूरा करने के निर्देश




दीपावली का त्योहार खत्म होते ही जिला प्रशासन महापर्व छठ की तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों के साथ शहर से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोटरबोट से नदी के दोनों किनारों पर स्थित घाटों की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने नगर निगम प्रशासन को खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों की साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त घाटों की मरम्मत के लिए मिट्टी भराई का काम कराने को कहा। उन्होंने सभी जरूरी कार्य दो दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। धर्मपुर रेलवे पुल से जितवारपुर कोठी घाट तक किया निरीक्षण डीएम ने धर्मपुर रेलवे पुल से लेकर जितवारपुर कोठी घाट तक छठ घाटों का निरीक्षण किया। रेलवे पुल से जितवारपुर कोठी घाट तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में नदी के दोनों किनारों पर छठ के दौरान दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इसे देखते हुए डीएम ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत कराने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने और वापस लौटने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। महिला व्रतियों के लिए बनाए जाएंगे चेंजिंग रूम निरीक्षण के दौरान डीएम ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, जल की उपलब्धता, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने महिला व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम बनाने का भी निर्देश दिया। साथ ही घाटों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाने तथा सभी जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। डीएम रोशन कुशवाहा के साथ नगर निगम की महापौर अनीता राम, नगर आयुक्त सहित जिला प्रशासन और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *