Headlines

बेतिया- 4 लाख पेंशनधरियो के खाते में भेजी गई राशि:1,100 रुपए की दर से मिली पेंशन, हर महीने की 10 तारीख को होगा भुगतान




पश्चिम चंपारण। जिले के 4,00,321 पेंशनधारियों के बैंक खातों में बिहार सरकार ने 44 करोड़ 3 लाख 53 हजार 100 रुपए भेजे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 10 नवंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि जारी की। बेतिया समाहरणालय में हुआ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेतिया समाहरणालय के एनआईसी कक्ष में किया गया। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,100 रुपए की गई बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मासिक राशि बढ़ाकर 1,100 रुपए कर दी है। अब हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए राशि भेजने की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,100 रुपए करना और हर महीने की 10 तारीख को भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इससे जरूरतमंद और वंचित वर्गों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। खासकर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन भुगतान में किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आने पर तत्काल समाधान किया जाए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। लाभार्थियों ने जताई खुशी कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने पेंशन राशि में वृद्धि और हर महीने निर्धारित तारीख को भुगतान की व्यवस्था पर खुशी जताई। उन्होंने इसे जरूरतमंदों के हित में उठाया गया कदम बताया। इस अवसर पर प्रभारी अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक (जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *