Headlines

मैना गांव में शिक्षक परमानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण:सहरसा में दी श्रद्धांजलि, अतिथि बोले-'शिक्षा के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय'




सहरसा के महिषी प्रखंड के मैना गांव में बुधवार को दिवंगत शिक्षक परमानंद सिंह (1941-2017) की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अतिथियों ने प्रतिमा से पर्दा हटाया तो परिसर ‘परमानंद सिंह अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर ग्रामीणों, परिजनों और उनके पूर्व विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में सांसद उपेंद्र कुशवाहा, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक नीरज कुमार बबलू, विधायक संजय सिंह और विधायक सह सचेतक राम विलास कामत शामिल हुए। उनके पुत्र और इंडियन बैंक, मुंबई के क्षेत्र महाप्रबंधक प्राणेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने परिवार को शिक्षा के साथ जीवन जीने का तरीका भी सिखाया। शिक्षा को मानते थे समाज सेवा का माध्यम वक्ताओं ने कहा कि परमानंद सिंह के लिए शिक्षक होना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का माध्यम था। उनका मानना था कि बच्चों को शिक्षित करने से गांव और समाज का विकास होगा। सांसदों ने लोगों से हर घर में शिक्षा का दीप जलाने और उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की अपील की। उनके नाम पर स्कूल खोलने का सुझाव समारोह के दौरान परमानंद सिंह के नाम पर स्कूल खोलने का सुझाव दिया गया। इस दिशा में सरकारी स्तर पर सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके शिक्षा संबंधी विचारों और योगदान को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 2001 में प्रधानाध्यापक पद से हुए रिटायर परमानंद सिंह का जन्म मैना गांव में स्व. राम उद्गार सिंह और स्व. गया देवी के घर हुआ था। उन्होंने मध्य विद्यालय मैना से शिक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की। इसके बाद मध्य विद्यालय पस्तवार, मरौना, बघ्वा और सिमरा में पढ़ाया। वह कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक भी रहे। वर्ष 2001 में सेवानिवृत्त हुए। उनके पूर्व विद्यार्थी और ग्रामीण आज भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हैं। परिवार और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आपदा प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उनके पुत्र, भतीजे और परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में शामिल हुए। अंत में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *