Headlines

बक्सर- गंगा में आम लोगों के उतरने पर रोक:निजी और व्यावसायिक नावें भी नहीं चलेंगी; प्रशासन की अनुमति वाली नावों को छूट




बक्सर अनुमंडल क्षेत्र में छठ के दौरान 13 से 16 नवंबर 2026 तक गंगा में आम लोगों के प्रवेश और नावों के परिचालन पर रोक रहेगी। यह आदेश बक्सर और चौसा अंचल के गंगा घाटों पर लागू होगा। हालांकि, प्रशासनिक कार्य और सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिन्हित व अधिकृत नावों और मोटरबोट को चलाने की अनुमति रहेगी। निजी और व्यावसायिक नावों पर भी रोक छठ के दौरान बड़ी संख्या में व्रती, श्रद्धालु और उनके परिजन घाटों पर पहुंचते हैं। नदी में स्नान और नाव से आने-जाने के दौरान डूबने समेत अन्य हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। घाटों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर से मिली जानकारी के आधार पर जारी निर्देश के मुताबिक, तय अवधि में बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति गंगा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। निजी और व्यावसायिक नावों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। बिना अनुमति नाव चलाने पर होगी कार्रवाई 13 से 16 नवंबर के बीच जिला या अनुमंडल प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना नाव चलाते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक काम, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए अधिकृत नावों और मोटरबोट को ही परिचालन की अनुमति होगी। माइकिंग से दी जाएगी प्रतिबंध की जानकारी आदेश की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर परिषद बक्सर और नगर पंचायत चौसा व इटाढ़ी के कार्यपालक पदाधिकारियों को माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया है। गंगा घाटों पर तैनात दंडाधिकारियों को भी लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं और नाविकों को लगातार प्रतिबंध की जानकारी देने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधित अवधि में गंगा में प्रवेश या नाव परिचालन से बचने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *