Headlines

सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:रीगा के कपरौल गांव के पास ट्रैक किनारे मिला, पहचान में जुटी पुलिस




सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव के समीप बरामद हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर रामनगर पिकेट के सब-इंस्पेक्टर संजय सिन्हा और राम गणेश सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा बाद में जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, जांच जारी व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और जीआरपी मामले की जांच कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *