Headlines

सिमरिया कल्पवास मेले में ड्यूटी से गायब मिले 32 अधिकारी-कर्मी:दरभंगा DM ने 12 नवंबर के एक दिन के वेतन पर लगाई रोक




बेगूसराय में राजकीय सिमरिया कल्पवास मेले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले 32 पदाधिकारियों और कर्मियों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। ये सभी मेला ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित स्थल से गायब मिले थे। डीएम रिची पाण्डेय ने सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जवाब स्वीकार होने तक 12 नवंबर के एक दिन के वेतन की निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। डीएम ने बताया कि राजकीय सिमरिया कल्पवास मेले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक दो पालियों में पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को अपने निर्धारित कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद औचक निरीक्षण के दौरान 32 लोग अनुपस्थित मिले। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे जांच, 16 लोग गायब 12 नवंबर को पहली पाली के दौरान सुबह 8:30 बजे वरीय उप समाहर्ता आमिर अहमद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पहली पाली के लिए प्रतिनियुक्त 16 पदाधिकारी और कर्मी अपने निर्धारित स्थल से अनुपस्थित पाए गए। इनमें नावकोठी की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गुंजन मौली, चेरिया बरियारपुर के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सिकन्दर कुमार, बरौनी की प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी पूनम सुकुमारी, छौड़ाही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव, डंडारी एवं नावकोठी के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मो. हसीन असरफ और खोदावंदपुर एवं गढ़पुरा के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार शामिल हैं। इसके अलावा नावकोठी के आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार, तेघड़ा प्रखंड कार्यालय के बीटीएम अमरेश कुमार, पीएचईडी तेघड़ा के कनीय अभियंता संतोष कुमार, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बरौनी के कनीय अभियंता लालेन्द्र प्रसाद और ग्रामीण कार्य विभाग तेघड़ा के तकनीकी पर्यवेक्षक अमूल्य रतन एवं विश्वजीत कुमार भी अनुपस्थित मिले। पहली पाली में मटिहानी के पंचायत सचिव सुनील कुमार सिंह, बरौनी एवं हाजीपुर के कृषि समन्वयक निकेश कुमार, तेघड़ा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक बिरजू कुमार और भगवानपुर के मनरेगा तकनीकी सहायक संजय कुमार भी ड्यूटी स्थल पर नहीं मिले। दूसरी पाली में शाम 5:40 बजे 16 लोग मिले अनुपस्थित इसी दिन दूसरी पाली में शाम 5:40 बजे राजस्व अधिकारी सह कल्पवास मेला के दंडाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दूसरी पाली के लिए प्रतिनियुक्त 16 पदाधिकारी और कर्मी भी अपने कर्तव्य स्थल से गायब मिले। इनमें गढ़पुरा के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनूप कुमार जायसवाल, बरौनी के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार, भगवानपुर के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा, भगवानपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुयशराज कृष्ण और बछवाड़ा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया राम शामिल हैं। इसके अलावा बरौनी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु शेखर, बरौनी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार और भगवानपुर के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनुपम कुमार अनुपस्थित मिले। दूसरी पाली में बलिया के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रौशन वत्स, ग्रामीण कार्य विभाग चेरिया बरियारपुर के कनीय अभियंता केदारनाथ यादव, नगर परिषद बखरी के कनीय अभियंता अवरेन्द्र कुमार सिंह और बरौनी के पंचायत सचिव अर्जुन पासवान भी ड्यूटी से गायब थे। इनके अलावा निपनियां एवं मधुरापुर के कृषि समन्वयक गोविन्द कुमार, तेघड़ा के कृषि समन्वयक दीपक कुमार, बरौनी के कृषि समन्वयक संजीव कुमार और तेघड़ा के कृषि समन्वयक राजीव कुमार अनुपस्थित पाए गए। 24 घंटे में जवाब नहीं दिया तो होगी अनुशासनिक कार्रवाई डीएम रिची पाण्डेय ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या सक्षम अधिकारी की अनुमति के निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है। इसे मनमानी कार्यशैली, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को पत्र मिलने के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। उनसे यह भी पूछा गया है कि उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों की है। ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *