Headlines

भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, स्वयंसेवक ही संघ की पहचान




राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने 1930 के दशक का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि उस समय सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश हुई थी। तब संघ के समर्थन में कोई स्वयंसेवक सामने नहीं आया था। ऐसे में इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने संघ का पक्ष रखते हुए कहा था कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए और क्योंकि वह सांप्रदायिक संगठन नहीं है। भागवत ने बताया कि इब्राहिम का कहना था- जो लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, उन्हें मेंटल हॉस्पिटल भेज देना चाहिए। मैं डॉ. हेडगेवार को जानता हूं; वह मेंटल नहीं हैं; वह एक अच्छे इंसान हैं। इसलिए, संघ कम्युनल नहीं हो सकता। भागवत ने कहा- उस वक्त संघ को बने कुछ साल हो गए थे। यह बहुत मशहूर नहीं था, लेकिन डॉ हेडगेवार को सब जानते थे। जब संघ शुरू हुआ, तो स्वयंसेवक इसकी पहचान बन गया। आज भी 100 साल बाद स्वयंसेवक ही संघ की पहचान है। खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *