![]()
गोपालगंज शहर के जंगलिया वार्ड नंबर-15 में मुर्गी और अंडा फार्म से फैल रही गंदगी और दुर्गंध के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज लोगों ने फार्म के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और उसे आबादी वाले क्षेत्र से हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि यह घनी आबादी वाला इलाका है, जहां हजारों लोग परिवार के साथ रहते हैं। इसके बावजूद रिहायशी मकानों के बिल्कुल पास मुर्गी और अंडा फार्म संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि फार्म से निकलने वाली गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इलाके में मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बच्चों समेत अन्य लोगों के बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती है। शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों में भी परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गंध के कारण लोग अपने घरों में रिश्तेदारों को बुलाने से भी कतराते हैं। शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने में भी परेशानी होती है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी और एसडीओ को कई बार लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से मुर्गी और अंडा फार्म को रिहायशी इलाके से हटाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Source link
पॉल्ट्री फार्म की गंदगी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रोटेस्ट:जंगलिया वार्ड-15 में मुर्गी और अंडा फार्म हटाने की मांग, प्रशासन को पहले भी दिए आवेदन
