![]()
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र स्थित वैष्णो मठ में चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कटेया थाना क्षेत्र के नंबर 8 निवासी प्रेम चौबे का बेटा आर्यन चौबे और भोरे रोड स्थित एक सुनार शामिल है। पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मठ के महंत अंगद दास ने इस संबंध में कटेया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आर्यन चौबे उर्फ नागमणि चौबे पर चोरी में संलिप्त होने की आशंका जताई थी। सुबह पूजा करने पहुंचे तो गायब मिले मुकुट आवेदन के अनुसार, 8 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे महंत पूजा करने मठ पहुंचे तो राधा-कृष्ण की मूर्तियों पर लगे चांदी के मुकुट गायब मिले। वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था। महंत ने बताया कि 7 नवंबर को आर्यन चौबे उर्फ नागमणि चौबे मंदिर में घूम रहा था। इसी आधार पर उन्होंने चोरी में उसकी संलिप्तता की आशंका जताई और मुकुट की बरामदगी की मांग की। पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारने का दावा शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने वैष्णो मठ पहुंचकर जांच की। निरीक्षण में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के मुकुट गायब मिले। मुख्य सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त पाया गया। इसके बाद मठ में लगे अन्य कैमरों के फुटेज की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, फुटेज में आर्यन की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आर्यन ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने मुकुट भोरे रोड स्थित एक सुनार को 2,500 रुपए में बेच दिए थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस सुनार की दुकान पहुंची। पूछताछ में सुनार ने भी मुकुट खरीदने की बात स्वीकार की। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई और आर्यन चौबे व सुनार को थाने लाया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
चांदी के मुकुट चोरी का खुलासा, आरोपी और सुनार गिरफ्तार:मठ में राधा-कृष्ण की मूर्तियों से गायब हुए थे मुकुट, CCTV से संदिग्ध की पहचान
