Headlines

नवादा सदर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब:मरीज चेंबर में बैठकर करते रहे इंतजार, प्रबंधक बाेले-'20 मिनट बाद पहुंचे'




नवादा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के समय पर मौजूद नहीं रहने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 2 बजे मरीज डॉक्टर के चेंबर में बैठकर इंतजार करते नजर आए, जबकि डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर के करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर पुष्कर चंद्र की ड्यूटी निर्धारित थी। बताया गया कि दोपहर करीब 2 बजे तक वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। उस समय इमरजेंसी वार्ड में दो डॉक्टरों की ड्यूटी होने की बात कही गई, लेकिन मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की परेशानी बढ़ गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… डॉक्टर की अनुपस्थिति पर मरीजों ने जताई नाराजगी अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। लोगों ने सवाल उठाया कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं होंगे तो गंभीर मरीजों का इलाज कैसे होगा। अस्पताल प्रबंधन ने देरी से पहुंचने की बात कही मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक कुमार आदित्य ने बताया कि डॉक्टर करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे थे। संभव है कि उन्हें कोई इमरजेंसी काम आ गया हो। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अब ड्यूटी पर पहुंच गए हैं। इमरजेंसी में डॉक्टरों की उपलब्धता पर सवाल अस्पताल प्रबंधन की सफाई के बावजूद इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों और परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी में इलाज के लिए डॉक्टरों का इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए अस्पताल प्रशासन को जवाबदेही तय करनी चाहिए और व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *