नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

डाक विभाग अपने सेविंग अकाउंट होल्डर्स को ATM, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा देता है। अगर आपके पास भी पोस्ट ऑफिस का ATM कार्ड है, तो आपके लिए इसके नियम जानना जरूरी है।
अब आप ATM से एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपए निकाल सकते हैं, लेकिन एक बार में अधिकतम ₹10,000 ही निकाल सकेंगे। साथ ही, पैसे निकालते समय खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रहना जरूरी है, वरना आपका ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकता है और 23 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज भी लग सकता है।
फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट: पोस्ट ऑफिस ATM पर 5 बार फ्री निकासी
डाक विभाग अपने एटीएम और अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल पर अलग-अलग फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा तय करता है:
- पोस्ट ऑफिस के ATM पर: खाताधारकों को हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन (फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों मिलाकर) मिलते हैं।
- दूसरे बैंकों के ATM पर: मेट्रो शहरों (6 प्रमुख मेट्रो सिटी) में हर महीने 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं, जबकि नॉन-मेट्रो इलाकों में हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन की छूट दी जाती है।
फ्री लिमिट खत्म होने पर कितना लगेगा चार्ज?
अगर आप तय फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट पार कर लेते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा:
- दूसरे बैंक के ATM पर: फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (कैश निकालना) पर ₹23 प्लस जीएसटी (GST) और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (जैसे बैलेंस चेक या मिनी स्टेटमेंट) पर ₹11 प्लस जीएसटी लगेगा।
- पोस्ट ऑफिस के ATM पर: फ्री लिमिट खत्म होने के बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹10 प्लस जीएसटी और नॉन-फाइनेंशियल पर ₹5 प्लस GST का शुल्क देना होगा।
ब्याज का गणित और ₹50 की मेंटेनेंस पेनल्टी
पोस्ट ऑफिस बचत खाते में जमा राशि पर 4% सालाना की दर से ब्याज मिलता है।
- ब्याज की गणना: हर महीने की 10 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच खाते में मौजूद सबसे कम बैलेंस पर ब्याज जोड़ा जाता है और इसे साल में एक बार खाते में क्रेडिट किया जाता है।
- मेंटेनेंस चार्ज: अगर किसी वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में मिनिमम बैलेंस ₹500 से कम पाया जाता है, तो बैंक आपसे ₹50 का अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज वसूल सकता है।

