![]()
शेखपुरा में सोमवार को चेवाड़ा के बीडीओ अमर कुमार और करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करंडे थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों की सफाई और मरम्मत के बाकी काम समय से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। सात गांवों के घाटों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान महेशपुर, धारी, छठियारा, लूतोथ, केबाली, कुरमुरी और करंडे के छठ घाटों को देखा गया। इस दौरान प्रखंड स्तर के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बीडीओ ने घाटों पर चल रहे काम की जानकारी ली और सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। घाटों पर पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे गोताखोर थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत और सफाई कराई गई है। पीने के पानी और बिजली की रोशनी समेत जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि घाटों और आसपास मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिक पानी वाले घाटों पर गोताखोरों की भी तैनाती की जा रही है।
Source link
शेखपुरा- बीडीओ-थानाध्यक्ष ने छठ घाटों का किया निरीक्षण:7 गांवों के घाट देखे, सफाई और मरम्मत के निर्देश, सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे पुलिस बल-गोताखोर
