Headlines

जुए की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिसकर्मियों पर पथराव:लखीसराय में SI समेत 5 पुलिस घायल, 2 वाहन क्षतिग्रस्त; 12 लोग गिरफ्तार




लखीसराय में रविवार सुबह छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एसआई त्रिभुवन ठाकुर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। घटना नगर थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव स्थित सहनी टोला की है। घायलों में एक महिला पुलिसकर्मी और तीन पुरुष सिपाही शामिल हैं। महिला पुलिसकर्मी की पहचान रुचि कुमारी के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। त्रिभुवन ठाकुर के सिर में चोट आई। पुलिस को देखते ही लोगों ने किया हंगामा पुलिस के मुताबिक, उसे सूचना मिली थी कि सहनी टोला में अवैध शराब का कारोबार और जुए का खेल चल रहा है। सूचना की जांच और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम रविवार सुबह वहां पहुंची थी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और फिर टीम पर पथराव किया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस ने पथराव के मामले में सहनी टोला से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *