Headlines

भागलपुर- काली पूजा में 17 जगह फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात:मायागंज में 30 बेड रखे गए सुरक्षित; विसर्जन तक अलर्ट रहेंगे अग्निशमन कर्मी और स्वास्थ्यकर्मी




भागलपुर में काली पूजा और दीपावली के दौरान किसी भी अग्निकांड या आग से झुलसने की घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। शहर के 17 संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन विभाग की टीम तैनात रहेगी। वहीं, आग से झुलसने वाले मरीजों के तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) में कुल 30 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। यह विशेष व्यवस्था दीपावली से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक जारी रहेगी। अग्निशमन विभाग की टीम शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी अलर्ट रहेगी। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 17 संवेदनशील जगहों पर फायर ब्रिगेड की विशेष तैनाती जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि काली पूजा और विसर्जन को देखते हुए शहर के 17 संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। परबत्ती, बुढ़िया काली, साक्षात गुड्डू बाजार सहित प्रमुख पूजा स्थलों पर विशेष व्यवस्था रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अग्निशमन विभाग की टीमों को अलर्ट रखा गया है। उन्होंने बताया कि संकरी गलियों में दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए आम लोगों से रास्ता खाली रखने और अग्निशमन कर्मियों को सहयोग करने की अपील की गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में दमकल की गाड़ियों के आवागमन में बाधा नहीं आए, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। सदर अस्पताल में 9, मायागंज में 21 बेड सुरक्षित आग से झुलसने वाले मरीजों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में बर्न वार्ड के 9 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। सदर अस्पताल के ड्रेसर नारायण कुमार ने बताया कि दीपावली से प्रतिमा विसर्जन तक विशेष व्यवस्था रहेगी। जले हुए मरीज सीधे इमरजेंसी में पहुंचेंगे। यहां 24 घंटे डॉक्टर और ड्रेसिंग कर्मी उपलब्ध रहेंगे। दीपावली के दिन भी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी नहीं रहेगी। सभी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। वहीं, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) में काली पूजा और दीपावली को देखते हुए बर्न वार्ड के 21 बेड तैयार रखे गए हैं। अस्पताल में कुल 9 वार्ड हैं। यहां भी आग से झुलसने वाले मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की तैयारी है। विसर्जन तक जारी रहेगी विशेष व्यवस्था काली पूजा के दौरान शहर में 81 स्थानों पर मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। पट खुलने से लेकर विसर्जन तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों और सड़कों पर मौजूद रहेंगे। विसर्जन में भागलपुर के अलावा आसपास के जिलों और झारखंड से भी लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अग्निशमन विभाग और अस्पतालों की विशेष व्यवस्था महत्वपूर्ण है। एक ओर दमकल की टीमें आग लगने की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहेंगी, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में जले हुए मरीजों के तत्काल इलाज की व्यवस्था रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *