Headlines

किशनगंज में पटाखों के गोदाम पर पुलिस की छापेमारी:केसरी फ्लावर्स में स्टॉक और लाइसेंस की जांच, भाई के साथ मिलकर कर रहा था कारोबार




किशनगंज के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम सदर पुलिस ने केसरी फ्लावर्स के गोदाम पर छापा मारकर जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली थी कि फूलों की दुकान की आड़ में गोदाम में पटाखे रखे और बेचे जा रहे हैं।

किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर बलवेश्वर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गोदाम में रखे पटाखों के स्टॉक, भंडारण के कागजात और बिक्री के लाइसेंस की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। भाई के साथ मिलकर कर रहे थे पटाखों का कारोबार

केसरी फ्लावर्स के संचालक ऋषि केश्वरी अपने भाई के साथ लंबे समय से शहर में पटाखों का कारोबार कर रहे हैं। आरोप है कि दीपावली से पहले दुकान के पास बने गोदाम में पटाखे रखे गए थे। ग्राहकों को दुकान से गोदाम ले जाकर पटाखे बेचे जाते थे। लाइसेंस के बिना कर रहे थे कारोबार

यह जानकारी भी सामने आई है कि प्रतिष्ठान के पास पटाखों की बिक्री और भंडारण का वैध लाइसेंस नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, शहर में पटाखों का भंडारण अन्य जगहों पर भी हो सकता है। पुलिस की जांच जारी है। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, ताकि अवैध भंडारण और बिक्री से जुड़े अन्य ठिकानों की भी जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी रहने के कारण गोदाम में कितनी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, इसका खुलासा नहीं हो सका है। जांच पूरी होने के बाद ही अवैध भंडारण, लाइसेंस और कारोबार से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *