Headlines

Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge reveals the truth; Keep these four things in mind to maintain positivity in life


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Keep These Four Things In Mind To Maintain Positivity In Life

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हमारे विचार ही हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार और जीवन की दिशा तय करते हैं। इसलिए सदैव ऐसे विचारों को अपनाएं, जो जीवन को सकारात्मक, सार्थक और उद्देश्यपूर्ण बनाते हैं। विचारों से जुड़ी से ये 4 बातें ध्यान रखेंगे, तो सकारात्मकता बनी रहेगी…

1. मन में आने वाला हर एक विचार उपयोगी नहीं होता। नकारात्मक विचार हमारी शांति और ऊर्जा को खत्म करते हैं। इसलिए उन्हें मन में स्थान न दें।

2. हम अपने जीवन में अच्छे लोगों और अच्छी परिस्थितियों का चयन करते हैं, वैसे ही विचारों के चयन में भी सजग रहना चाहिए। अपने विचारों की गुणवत्ता से कभी समझौता न करें।

3. ऐसे विचारों को महत्व दें, जो आत्मविश्वास, प्रेम, करुणा, धैर्य जैसे गुणों को बढ़ाते हैं। अच्छे विचार ही अच्छे कर्मों को जन्म देते हैं और जीवन में सुख-शांति लाते हैं।

4. हमारा भविष्य हमारे वर्तमान विचारों और कर्मों से बनता है। इसलिए ऐसे विचारों को अपनाएं, जिनकी वजह से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और आनंद मिलता है।

आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *