Headlines

मधेपुरा के प्रमोद का बिजली बिल 0 हुआ:3 किलोवाट के सोलर प्लांट से एक महीने में ग्रिड को दी 406 यूनिट बिजली




मधेपुरा के धुरगांव वार्ड-11 निवासी प्रमोद सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। अब उनके घर में फ्रिज, गीजर, वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा, पंखा और सीसीटीवी कैमरे समेत लगभग सभी बिजली उपकरण सौर ऊर्जा से चल रहे हैं। 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया इसका नतीजा है कि उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, एक महीने में जरूरत से अधिक 406 यूनिट बिजली पैदा कर उन्होंने उसे ग्रिड में भेजा है। प्रमोद सिंह ने बताया कि पहले वे बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाने का निर्णय लिया। इंडक्शन चूल्हे का करते हैं इस्तेमाल इस पर उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 98 हजार रुपए की सब्सिडी मिली। अब घर की बिजली जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं और बिजली बिल की चिंता भी खत्म हो गई है। सोलर प्लांट लगने के बाद प्रमोद सिंह के घर की दिनचर्या भी बदल गई है। अब खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं। कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन और पानी गर्म करने के लिए गीजर का उपयोग हो रहा है। 406 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी फ्रिज, वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे, पंखे और बल्ब भी सोलर ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं। इससे बिजली के साथ घरेलू गैस पर निर्भरता भी कम हुई है। प्रमोद सिंह के सोलर प्लांट की खासियत सिर्फ बिजली बिल शून्य होना नहीं है। वे अपनी जरूरत पूरी करने के बाद अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अच्छा माध्यम एक महीने में 406 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी गई। इससे साफ है कि सोलर प्लांट घरेलू बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन में भी मददगार साबित हो सकता है। प्रमोद सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं की सही जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों को बिजली खर्च से राहत देने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अच्छा माध्यम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *