![]()
पटना में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बाजारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। 6 और 7 नवंबर 2026 को शहर के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित और परिवर्तित रहेगा। हालांकि, अग्निशमन, एंबुलेंस, मरीज और शव वाहनों को छूट दी गई है। सिटी सेंटर मॉल और बुद्ध मार्ग के आसपास व्यवस्था छज्जूबाग मोड़ से सिटी सेंटर मॉल जाने वाला रास्ता वन-वे रहेगा। आपातकालीन वाहनों को छूट मिलेगी। बुद्ध मार्ग में कोतवाली की ओर से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को छज्जूबाग की ओर जाने की अनुमति होगी। सिटी सेंटर मॉल और ताज होटल की पार्किंग से निकलने वाले वाहन बाएं मुड़कर नवीन पुलिस केंद्र की ओर जाएंगे। इसके बाद अशोक राजपथ या मरीन ड्राइव से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। अशोक राजपथ से सिटी सेंटर मॉल जाने वाले वाहन नवीन पुलिस केंद्र के गेट नंबर-1 से बैंक रोड होते हुए जा सकेंगे। जेपी गंगा पथ पर पार्किंग की व्यवस्था छोटी चारपहिया गाड़ियों के लिए जेपी गंगा पथ पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक एक लेन में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
Source link
धनतेरस-दीपावली पर पटना में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:खेतान-चूड़ी मार्केट, लोधीपुर के पास ट्रैफिक प्रतिबंध, गंगा पथ पर बनेगी पार्किंग
