Headlines

लखनऊ में शिवराज सिंह बोले-अखिलेश बाबू फरवरी में निपट जाओगे:मोदी भगवान का वरदान, ऐसे नारे लगाइए कि राहुल कांप जाएं




यूपी में भाजपा ने मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली। लखनऊ और बरेली में 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। हाथ में भाजपा का झंडा और ‘लोकतंत्र बचाओ’ लिखे पोस्टर लेकर चले। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा- कांग्रेस और राहुल गांधी मोदी को हरा नहीं पा रहे हैं तो षडयंत्र रचने लगे हैं। मैं बता दूं कि मोदी देश के मुकुट मणि हैं। भगवान का वरदान हैं। उन्होंने कहा- आप लोग ऐसे नारे लगाइए कि दिल्ली में राहुल कांप जाएं। SIR के खिलाफ प्रदर्शन पर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूछा कि बताइए जरा, जिसका नाम वोटर लिस्ट में 2 जगह है, उसका नाम एक जगह से कटना चाहिए या नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- बंगाल से लेकर राजस्थान तक हर जगह INDI गठबंधन ने हार पाई है। इसलिए अखिलेश बाबू फरवरी में आप भी निपट जाओगे। उधर, बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल हुए। जेपी नड्डा ने कहा- ये हिट एंड रन वाले लोग हैं। पत्थर मारते हैं और फिर भाग जाते हैं। इनके नेता ने अभी रामलीला मैदान में भाषण दिया है। अब विदेश भाग जाएंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि विपक्ष की हालत क्रिकेट में हारे हुए बच्चों की तरह है। जिसे हार के बाद कोई न कोई बहाना चाहिए होता है। कुछ नहीं होता तो अंपायर पर आरोप लगाना होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *