![]()
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के चंदवारा में डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह बी.एड. कॉलेज कैंपस में ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं वित्त मंत्री संजय सिंह टाइगर भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को बिहार का भविष्य बताते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि राज्य के विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे बुनियादी ढांचे के विकास से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल मिलता है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए।
‘शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत’ संजय सिंह टाइगर ने कहा कि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है और निजी सहभागिता के साथ ऐसे प्रयास निश्चित रूप से नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे महाविद्यालय की इन अत्याधुनिक सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और अपनी मेधा से समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें।
Source link
