Headlines

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर पहिए के नीचे दबा, मौत:बांका में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था मृतक




बांका के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के भितिया पंचायत अंतर्गत नैयासी गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नैयासी गांव निवासी शंकर पुजहार के रूप में हुई है। ट्रैक्टर का पहिया बॉडी के ऊपर चढ़ गया वह भितिया के व्यवसायी सुनील कुसुम के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता था। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, भितिया-रामसरैया मुख्य सड़क पर राजेंद्र पंजियारा के घर के सामने ट्रैक्टर पर सवार मजदूर अचानक नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके शरीर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीण शव लेकर ट्रैक्टर मालिक के घर पहुंचे घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बांका ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार की रात नैयासी गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण शव लेकर ट्रैक्टर मालिक सुनील कुसुम के घर पहुंच गए और वहां अपनी नाराजगी जताई। बाद में स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को नैयासी गांव भिजवाया। मृतक के घर पर मातम पसरा रहा। पत्नी पिंकी देवी अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ पति की मौत पर बिलखती रही। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पत्नी ने बताया कि घटना को लेकर उन्होंने अब तक किसी भी जगह लिखित आवेदन नहीं दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच पंचायतनामा तैयार कर मामले में आपसी समझौता कराने की चर्चा भी होती रही। इस संबंध में फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *