Headlines

Weather Update: Fog in Delhi-Punjab & Rain Alert for Odisha-Andhra


  • Hindi News
  • National
  • Weather Update: Fog In Delhi Punjab & Rain Alert For Odisha Andhra | IMD

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल देश में सर्दी कम पड़ेगी। यानी दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। मतलब दोपहर में धूप तेज लगेगी, नवंबर वाली गुलाबी ठंड का अहसास नहीं होगा। इसके उलट रात में दो तरह की स्थिति रहेगी।

  • पहली- उत्तर, पश्चिम, दक्षिण भारत (दिल्ली, मुंबई, गुजरात, TN, केरल) – रातें भी गर्म रहेंगी। यानी ठंड कम।
  • दूसरी- सिर्फ मध्य और पूर्वी भारत (भोपाल, रायपुर, पटना, कोलकाता) – यहां रातें सामान्य या थोड़ी ज्यादा ठंडी हो सकती हैं।

यह सब इसलिए होगा क्योंकि प्रशांत महासागर के बीचो-बीच समुंदर का पानी बहुत ज्यादा गर्म हो गया है। IMD के मॉडल के मुताबिक नवंबर-दिसंबर तक यही तेज अलनीनो रहेगा।

क्योंकि अलनीनो हवा के पैटर्न को बदल देता है, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं को रोक देता है। इसलिए अक्टूबर ही 1901 के बाद सबसे गर्म रहा, इस दौरान 32.43°C तापमान दर्ज हुआ।

IMD के अनुसार, अक्टूबर के लिए सामान्य मासिक औसत अधिकतम तापमान 31.37 डिग्री होता है।

इधर, अर्नब तूफान का असर अब भी जारी है। उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों दिल्ली-पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में बादल छाए रहे, तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं ओडिशा, आंध्र प्रदेश में रविवार को भी बारिश का यलो अलर्ट है।

दूसरे तूफान की मौजूदा स्थिति सैटेलाइट मैप में देखें…

पूरे देश में आज के मौसम का हाल…

अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट…

2 नवंबर

  • आंध्र प्रदेश में आंधी-बारिश तूफान का रेड अलर्ट है। रायलसीमा में ऑरेंज अलर्ट है।
  • तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में यलो अलर्ट है।

3 नवंबर

  • आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है। तेज हवाएं चलेंगी, रफ्तार 100kmph पहुंच सकती है।
  • तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, पुडुचेरी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट है।

देश के मौसम की तस्वीरें…

तिरुवरुर के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे दूर के पेड़ और पानी से भरे खेत मुश्किल से ही दिखाई दे रहे थे।

तिरुवरुर के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे दूर के पेड़ और पानी से भरे खेत मुश्किल से ही दिखाई दे रहे थे।

मुंबई में मरीन ड्राइव पर समुद्र किनारे लोग बैठे हैं, जबकि पीछे की ऊंची इमारतें धुंध की घनी परत के कारण ओझल हो गई हैं।

मुंबई में मरीन ड्राइव पर समुद्र किनारे लोग बैठे हैं, जबकि पीछे की ऊंची इमारतें धुंध की घनी परत के कारण ओझल हो गई हैं।

संभल में घने कोहरे के बीच एक ट्रक अपनी हेडलाइट जलाकर सड़क पर आगे बढ़ रहा है, यहां दृश्यता कम हो गई है।

संभल में घने कोहरे के बीच एक ट्रक अपनी हेडलाइट जलाकर सड़क पर आगे बढ़ रहा है, यहां दृश्यता कम हो गई है।

दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर लोग सुबह की धुंध और हल्के स्मॉग के बीच जॉगिंग और सैर करते दिखे।

दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर लोग सुबह की धुंध और हल्के स्मॉग के बीच जॉगिंग और सैर करते दिखे।

गजपति में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद, एक सड़क पूरी तरह से बड़े-बड़े पत्थरों और मिट्टी के ढेरों से ढक गई है।

गजपति में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद, एक सड़क पूरी तरह से बड़े-बड़े पत्थरों और मिट्टी के ढेरों से ढक गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।