Headlines

दंपत्ति के बंद घर से लाखों के जेवर-नगदी चोरी:गोपालगंज में मेला घूमने गए थे, एक लाख कैश-50 लाख के जेवरात लेकर चोर फरार




गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एक रस्सी व्यवसायी के घर चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपए नगद और करीब 50 लाख रुपए के जेवरात उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथवलिया मानिकपुर रोड निवासी रस्सी व्यवसायी श्रीराम कुमार अपनी पत्नी के साथ शहर में मेला घूमने गए थे। रात ज्यादा होने के कारण वे घर लौटने के बजाय अपने ससुराल रुक गए। ताला तोड़कर घर में घुसे थे चोर इसी दौरान चोरों ने सूना घर देखकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। उन्होंने दो कमरों की गोदरेज अलमारियों के लॉकर तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। मंगलवार को जब दंपत्ति घर लौटे, तो ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस बड़ी चोरी के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *