Headlines

अररिया में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया:SP जितेंद्र कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, 2 मिनट का मौन भी रखा




अररिया पुलिस केंद्र में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया, जहां एक परेड का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कर्तव्य के दौरान जान गंवाने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर फूल चढ़ाकर उनके साहस और बलिदान को याद किया। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, साइबर पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह, पुलिस केंद्र डीएसपी सुधीर कुमार, ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक तरुण कुमार पाण्डेय, मुख्यालय डीएसपी रजनीश कुमार, सार्जेंट मेजर विक्रांत सिंह, विकास कुमार, सार्जेंट दीपक कुमार, अमित कुमार सहित कई थानों के थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *