Headlines

मेला देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत:समस्तीपुर में अज्ञात गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, बेटा गंभीर; 3 साल की नतनी बची




समस्तीपुर के वारिसनगर-किसनपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को होंडा एजेंसी के पास सड़क हादसे में 35 साल की महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका 18 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथ मौजूद तीन साल की नतनी बाल-बाल बच गई। तीनों बाइक से मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को वारिसनगर पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसतपुर रमनी गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी उमेश साहनी की पत्नी पूनम देवी (35) के रूप में हुई है। घायल युवक रंजीत कुमार (18) उनका बेटा है। मेला देखने निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा परिजनों के अनुसार, पूनम देवी बुधवार को अपने बेटे रंजीत कुमार और तीन वर्षीय नतनी के साथ बाइक से मेला देखने के लिए घर से निकली थीं। वे वारिसनगर-किसनपुर मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान होंडा एजेंसी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए वारिसनगर पीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रंजीत को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में तीन साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पूनम देवी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मेला देखने के लिए घर से निकले परिवार पर कुछ ही देर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीनों घायल हुए थे। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। तीन वर्षीय बच्ची सुरक्षित है, जबकि घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान करने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *