Headlines

लखीसराय में दुर्गा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग:प्रतिमा के सामने हथियार की पूजा कर 2 युवकों ने चलाई गोली; जांच में जुटी पुलिस




लखीसराय में सूर्यगढ़ा इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार दोपहर सामने आए इस वीडियो को मौलानगर के श्री श्री 108 मनोकामना छोटी दुर्गा मंदिर की विसर्जन शोभायात्रा से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग इसे चक शिवगंज गांव का बता रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। प्रतिमा के सामने हथियार की पूजा, फिर फायरिंग वायरल वीडियो में दो युवक बारी-बारी से हथियार से फायरिंग करते दिख रहे हैं। फायरिंग से पहले प्रतिमा के सामने हथियार की पूजा करते हुए भी दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना के स्थान व समय की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *