Headlines

Patna Hostel Student Satyam Jha Suicide Case


पटना5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में ब्यॉज हॉस्टल में 17 अक्टूबर की शाम छात्र सत्यम झा (19) की लाश मिली थी। उसने सुसाइड किया था। रूम पार्टनर ने कुछ इंस्टाग्राम चैट सत्यम के पिता सुनील झा को भेजे हैं। चैट में ‘Miss sha…’ नाम से संदेश भेजने वाले की ओर से लिखा गया, ‘अब तेरा आईपी मेरे पास है’ और ‘आर्काइव दोबारा वापस आ रहा है।’

इसके बाद ‘तू बस एक प्यादा था’ और ‘कर्मा को बोल देना वो हार गया’ जैसे संदेश भी हैं। सत्यम ने जवाब में पूछा था, ‘वाट आईपी’। एक अन्य संदेश में लिखा था, ‘Good bye Satyam you were very dumb…’। इन संदेशों के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल सत्यम के पिता दिल्ली में है। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित डायमंड बॉयज हॉस्टल की है।

डेढ़ महीने से चैट कर रहा था

बताया जा रहा कि सत्यम करीब 4 महीने से हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। सत्यम का सपना आईआईटी मुंबई में दाखिला लेने का था। सत्यम के पिता सुनील झा ने आशंका जताई है कि उनका बेटा पिछले 1 से डेढ़ महीने से सोशल मीडिया पर किसी से चैटिंग कर रहा था।

उन्हें शक है कि वह सेक्सटॉर्शन या एक्सटॉर्शन से परेशान था। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

घर में लटकी मिली थी लाश, बेड पर मिला था मोबाइल।

घर में लटकी मिली थी लाश, बेड पर मिला था मोबाइल।

चैट की जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी कराई और एफएसएल टीम से जांच कराई थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। एफएसएल टीम ने सत्यम का मोबाइल फोन भी जब्त किया था।

पिता सुनील झा गांधी मैदान स्थित माउंट कार्लो में मैनेजर हैं। फिलहाल वह बेटे के अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों के लिए दिल्ली में हैं। पिता के आवेदन पर श्रीकृष्णापुरी थाने में यूडी केस दर्ज है। पुलिस अब सोशल मीडिया चैट और ब्लैकमेलिंग की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सचिवालय SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन जब्त किया गया है। CDR रिपोर्ट देखी जा रही है।

जांच के लिए पहुंची थी पुलिस।

जांच के लिए पहुंची थी पुलिस।

फोन नहीं उठाने पर पिता हॉस्टल पहुंचे थे

सत्यम की लाश तब मिली थी जब दशहरे में सभी स्टूडेंट्स हॉस्टल से चले गए थे। छात्रावास में अकेले सत्यम ही रह रहा था। सत्यम के पिता सुनील झा ने कहा था कि मैंने उसे घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने कहा था कि दो दिन में क्लास शुरू होने वाली है। इसलिए हॉस्टल में ही रुका हूं। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी की है।

मैंने सत्यम को फोन किया था, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया था। इसके बाद भी मैंने कई बार उसे फोन किया, पर रिसिव नहीं किया। मुझे चिंता होने लगी थी। इसके बाद मैं खुद हॉस्टल पहुंचा। हॉस्टल में देखा कि बेटा फंदे से लटका है। फिर मैंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *