Headlines

समस्तीपुर- दशहरा पर बंद घर से 11 लाख की चोरी:1 लाख कैश और 10 लाख के जेवर ले गए चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस




समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा वार्ड 14 मोहल्ले में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। दशहरा पर पैतृक घर गए कारोबारी कृष्ण कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 1 लाख रुपए कैश और 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात ले गए। परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला। मंगलवार को पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दशहरा पर परिवार के साथ पैतृक घर गए थे कारोबारी पीड़ित कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर वह परिवार के साथ पैतृक घर गए थे। देर रात लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा मिला। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और सामान बाहर फेंका हुआ था। गोदरेज की अलमारी से कैश और सोने-चांदी के जेवर गायब पीड़ित के अनुसार, चोर गोदरेज की अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 1 लाख रुपए कैश ले गए। इसके अलावा पत्नी का सोने का हार, गले की चेन, मांग टीका, कान की बाली, नथिया और चांदी की पायल समेत करीब 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात गायब थे। CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *