![]()
शारदीय नवरात्र के अवसर पर बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां पर पाठा बलि देने के लिए करीब 1.5 किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। अष्टमी से शुरू हुआ पाठा बलि का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंदिर परिसर से लेकर तिलडीहा बगीचा तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े रहे। इससे मंदिर परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही।20 हजार से अधिक पाठाबली हो चुकी है। 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 20 हजार से अधिक पाठा बलि तिलडीहा दुर्गा मंदिर में जिले में सबसे अधिक पाठा बलि दिए जाने की परंपरा है।मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और पाठा बलि अर्पित करते हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बकरे के साथ मंदिर पहुंचे। सुबह से ही पाठा बलि के लिए श्रद्धालु कतार में अपनी जगह सुनिश्चित करने लगे थे। कतार में पुरुषों के साथ कई महिला श्रद्धालु भी बकरे के साथ अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। मंदिर में अब तक 20 हजार से अधिक पाठा बलि दिए जाने की जानकारी दी गई है। कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बांका के अलावा मुंगेर,भागलपुर, गोड्डा,दुमका, देवघर और पटना सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु तिलडीहा मंदिर पहुंचे। नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में मजबूत जालीदार बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर से तिलडीहा बगीचा तक अस्थायी बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित किया गया है, ताकि भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीएम राजकुमार सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे। प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल के बीच पाठा बलि का कार्यक्रम जारी रहा।
Source link
तिलडीहा मंदिर में बलि के लिए 1.5 KM लंबी लाइन:बांका में 20 हजार से ज्यादा पाठा बलि, 1 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
