Headlines

खगड़िया में 13 वर्षीय किशोर की मौत:रेलवे ढाला की फेंसिंग से अनियंत्रित होकर बाइक टकराई, मौके पर तोड़ा दम

खगड़िया में पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर स्थित महेशखूंट के गौछारी रेलवे ढाला (गेट संख्या-24) के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौछारी पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी गोकुल प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में…

Read More

DM बोलीं- 'घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज':जहानाबाद में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, वाणावर पहाड़ियों से शुभारंभ

जहानाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत बुधवार को ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ियों से की गई। जिला पदाधिकारी छिरिंड वाई भूटिया ने इसका शुभारंभ करते हुए जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यह अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि इस वर्ष देश ‘वंदे मातरम्’…

Read More

सुपौल में 500GM स्मैक पकड़ी, 2 तस्कर अरेस्ट:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹50 लाख, पूछताछ जारी; बाइक जब्त

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम स्मैक, एक बाइक और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में बैरिया पलार के समीप की गई। बरामद स्मैक की स्थानीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख…

Read More

बांकीपुर में जन सुराज की जीत पर जश्न:मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू,पूर्व प्रत्याशी बोले-'राजनीतिक बदलाव की लहर'

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत के बाद मोतिहारी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जीत की खुशी में जन सुराज के नेता और कार्यकर्ता मोतिहारी शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में एकत्र हुए और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी, फुलझड़ियां…

Read More

सरिसबपाही पूर्वी में सहयोग शिविर आयोजित:30 से अधिक ग्रामीणों ने दिया आवेदन, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड की सरिसबपाही पूर्वी पंचायत में बुधवार को एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में लगभग तीन…

Read More

अररिया सहयोग शिविर में पहुंचे DM, फरियादियों से की बात:अधिकारियों को शिकायतें निपटाने के निर्देश, कहा-'कोई परेशान न हो'

अररिया में जन शिकायतों के सरल, सुलभ और प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के दिशा-निर्देश में जिले की चिन्हित पंचायतों तथा सभी नगर परिषद व नगर पंचायतों के चिन्हित वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं व शिकायतों से…

Read More

मुंगेर में बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत:खेत में काम करते समय झुलसी, फरीदपुर गांव में हादसा; परिजन ने पहुंचाया अस्पताल

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोला में बुधवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई। मंजू देवी, जो फुनफुन दास की पत्नी थीं, घटना के समय अपने घर के पीछे खेत में काम कर रही थीं। ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग घटना…

Read More

सावन में जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ी-चूड़ियां:नवादा जेल में किया पौधरोपण, इनर व्हील क्लब ने समाज सेवा का दिया संदेश

इनर व्हील क्लब नवादा की महिलाओं ने सावन के पावन अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को विभिन्न सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य सावन के महीने में उन महिलाओं के जीवन में खुशियां लाना था। क्लब की सदस्यों ने साड़ी, सूट, ड्रेस, हरी चूड़ियां, नेलपॉलिश, मंगलसूत्र, क्लाचर, बिंदी, मेहंदी और सिंदूर जैसी वस्तुएं प्रदान कीं।…

Read More

सहरसा में स्मैक तस्कर से सांठगांठ में SI सस्पेंड:DIG ने की कार्रवाई, कहा-'भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं'; संपर्क और बातचीत के मिले साक्ष्य

सहरसा में चल रहे ‘कोसी नशा मुक्ति अभियान’ के बीच पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। बैजनाथपुर थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात एसआई खुशबू कुमारी को स्मैक तस्कर से सांठगांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष…

Read More

विजय चौधरी और संजय सिंह टाइगर को नई जिम्मेदारी:सीमा विवाद, सड़क, निवेश और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर रखेंगे बिहार का पक्ष

बिहार सरकार ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों के नाम तय कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ को बिहार की ओर से परिषद का सदस्य नामित किया गया है। सरकार ने यह नामांकन राज्य पुनर्गठन अधिनियम,…

Read More