Headlines

सहरसा में स्मैक तस्कर से सांठगांठ में SI सस्पेंड:DIG ने की कार्रवाई, कहा-'भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं'; संपर्क और बातचीत के मिले साक्ष्य




सहरसा में चल रहे ‘कोसी नशा मुक्ति अभियान’ के बीच पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। बैजनाथपुर थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात एसआई खुशबू कुमारी को स्मैक तस्कर से सांठगांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की। इस संबंध में बुधवार रात करीब 8 बजे डीआईजी कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई। नियमित संवाद की रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) द्वारा कराई गई तकनीकी जांच में एसआई खुशबू कुमारी और स्मैक तस्कर मिट्ठू कुमार के बीच लगातार संपर्क और बातचीत के साक्ष्य मिले। जांच में दोनों के बीच नियमित संवाद के प्रमाण सामने आने के बाद विस्तृत रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी गई। डीआईजी ने एसआई खुशबू से स्पष्टीकरण मांगा रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईजी ने एसआई खुशबू कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा। पुलिस के अनुसार, स्पष्टीकरण में उन्होंने संबंधित तस्कर के संपर्क में रहने की बात स्वीकार की। उपलब्ध साक्ष्यों और स्पष्टीकरण के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें सुपौल पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अब विस्तृत विभागीय जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप पूरी तरह प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सेवा नियमों के तहत और कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। तस्करी के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि कोसी रेंज में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी अपराधियों से सांठगांठ, अवैध गतिविधियों या अनुशासनहीनता में संलिप्त पाया जाता है। तो निष्पक्ष जांच के बाद उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्ट आचरण और अपराधियों से संबंध रखने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है तथा ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *