Headlines

सीतामढ़ी में सफाई कर्मियों की 4 दिन की हड़ताल खत्म:मंत्री नीतीश मिश्रा से मीटिंग के बाद काम पर लौटे कर्मचारी




सीतामढ़ी नगर निगम के सफाई कर्मियों की चार दिवसीय हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा के हस्तक्षेप और सफाई कर्मचारी संघ बिहार के साथ हुई वार्ता के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया। तीन सूत्री मांगों को लेकर यह हड़ताल जारी थी। हड़ताल खत्म होने से शहर की सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। सफाई कर्मियों का आरोप था कि एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। 26 दिनों का ही भुगतान किया जाता उनकी प्रमुख मांगों में एजेंसी के बजाय सीधे नगर निगम में नियुक्ति, 30 दिनों के कार्य के बदले पूरे 30 दिनों का वेतन और एजेंसी को मिलने वाली राशि के अनुरूप उचित भुगतान शामिल था। कर्मियों के अनुसार, एजेंसी को प्रति कर्मचारी लगभग 18 हजार रुपये का भुगतान होता है, जबकि उन्हें केवल 7 से 8 हजार रुपये ही वेतन मिलता है। इसके अलावा, 30 दिन काम कराने के बावजूद सिर्फ 26 दिनों का ही भुगतान किया जाता है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। कई इलाकों में कूड़े का अंबार लग गया था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। आंदोलन समाप्त करने की घोषणा दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और संबंधित अधिकारियों व सरकार से जवाब मांगा था। इसके बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। सफाई कर्मचारी संघ बिहार के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई करेगी। हड़ताल खत्म होने के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य फिर से शुरू हो गया है, और शहर की व्यवस्था को जल्द सामान्य करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *