Headlines

शेखपुरा DM ने EVM वेयरहाउस का इंस्पेक्शन किया:सुरक्षा, मेंटेनेंस की जांच; एंट्री रजिस्टर, लॉग बुक का क्रॉस चेकिंग




शेखपुरा में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत वेयरहाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी मानकों की जांच की। जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के भंडारण की स्थिति देखी और निर्देश दिए कि नमी या अन्य तकनीकी कारणों से मशीनों को कोई नुकसान न पहुंचे। एंट्री रजिस्टर और लॉग बुक का मिलान उन्होंने वेयरहाउस की सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का भी जायजा लिया। डीएम ने अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए एंट्री रजिस्टर और लॉग बुक का मिलान भी किया। निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत, यह निरीक्षण विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सील और तालों की भी स्वयं जांच की इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा और विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वहां तैनात गार्डों को अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया। डीएम ने वेयरहाउस के सील और तालों की भी स्वयं जांच की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *