Headlines

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 8-9 अगस्त को होगी:मोतिहारी में आयोजित मैच में भाग लेंगे बेगूसराय के खिलाड़ी, शुभकामना समारोह में जुटे प्लेयर्स




मोतिहारी में 36वीं बीटीए राज्य स्तरीय क्यूरोगी और 9वीं बीटीए राज्य स्तरीय पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 अगस्त को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए बेगूसराय के खिलाड़ियों के लिए रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र में जिला ताइक्वांडो संघ के की ओर से शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वागीश आनंद ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी कितना भी मजबूत क्यों न हो, यदि आपमें बुलंद हौसला, आत्मविश्वास और जीत का जज्बा है तो उसे पराजित किया जा सकता है। उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों का जिक्र करते हुए बताया कि भारत के एक जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अंतिम प्रयास से पहले 5वें स्थान पर थे। लेकिन अपने अंतिम थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। यह उदाहरण प्रमाण है कि अंतिम क्षण तक आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प बनाए रखने से सफलता अवश्य मिलती है। पूरे आत्मविश्वास, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। यदि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, तो सफलता निश्चित मिलेगी। समारोह की कुछ तस्वीरें… समारोह में ये रहे शामिल जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगता में बेगूसराय जिले के सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर-सीनियर वर्ग के खिलाड़ी टीम कोच मो. फुरकान, श्याम कुमार राज, टीम मैनेजर श्याम किशोर सिंह, पूमसे कोच चंद्रकांत, तकनीकी में मणिकांत, अनिल कुमार तांती के मार्गदर्शन में खिलाड़ी भाग लेंगे। समारोह में कल्याण केंद्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद, बेगूसराय जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार, उप सचिव अनिल कुमार तांती, जिला कोच मणिकांत, बरौनी के कोच मो. फुरकान, जीवन शक्ति तेघड़ा के संरक्षक श्याम किशोर सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरव कुमार, माउंट लिट्रा के कोच अभिषेक कुमार एवं रिफाइनरी कर्मी राजवंशी आदि उपस्थित थे।
पूमसे इवेंट्स में अरुणव शंकर एकल (सब-जूनियर), कुमकुम कुमारी एकल (सीनियर अंडर-30), अरजित राज और कुमकुम कुमारी पेयर (अंडर-30), हेमंत कुमार एकल (अंडर-30), स्तुति एकल (कैडेट) और हर्ष राज एकल (कैडेट) वर्ग में भाग लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *