Headlines

बिहुल नदी में डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में खेलने के दौरान पैर फिसला, ग्रामीणों ने निकाला; अस्पताल पहुंचाया




सुपौल के मरौना नदी थाना क्षेत्र के मौआही गांव के वार्ड संख्या-12 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में बिहुल नदी में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी संतोष कुमार (5) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को संतोष कुमार खेलते-खेलते किसी कारणवश बिहुल नदी के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ा कुछ ही देर में वह डूबने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बच्चे को गंभीर अवस्था में तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी। मां-बाप समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी नदी थानाध्यक्ष सुमित भारती ने बताया कि बिहुल नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे मौआही गांव को गमगीन कर दिया है। ग्रामीणों ने नदी किनारे छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *