![]()
पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. विवेकानंद ने गुरुवार को कसबा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के निपटारे और गश्ती बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। आईजी ने थाने की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। अपराध पंजी और केस डायरी भी चेक की। जिसमें दर्ज मुकदमों की स्थिति और अनुसंधान की प्रगति की जांच की। मालखाना-शस्त्रागार पहुंचकर आईजी ने जब्त सामानों के रखरखाव और हथियारों की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। क्षेत्र में सक्रिय और वांछित अपराधियों को चिह्नित कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना के हाजत और थाना परिसर का निरीक्षण किया। बंदियों की सुरक्षा, हाजत की स्थिति और पूरे थाना परिसर में साफ-सफाई व स्वच्छता को देखा। आईजी के थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के समय पूर्णिया के एसएसपी शौर्य सुमन भी उपस्थित थे। निरीक्षण की तस्वीरें… कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाए निरीक्षण के दौरान आईजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वर्षों-महीनों से लंबित कांडों को जल्द निपटाने के लिए कहा। साथ ही न्यायालय की ओर से जारी वारंटों की तामीली और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी के लिए भी कहा।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश आईजी डॉ. विवेकानंद ने पुलिस बलों को आम जनता के प्रति अपना रवैया बेहतर करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले हर फरियादी की शिकायत को सुने और उसका निपटारा करें। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने के सख्त आदेश दिए।
Source link
