![]()
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की जीत के बाद मोतिहारी जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जीत की खुशी में जन सुराज के नेता और कार्यकर्ता मोतिहारी शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में एकत्र हुए और जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी, फुलझड़ियां छोड़ीं और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पूरे माहौल में “जय-जय बिहार” के नारे गूंजते रहे, जिससे शहर का वातावरण उत्सवमय हो गया।
जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर किया मतदान जश्न के दौरान मोतिहारी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि यह जीत बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत है। उन्होंने जोर दिया कि पहली बार प्रदेश की जनता ने जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर मतदान किया है, जो बिहार में राजनीतिक बदलाव की लहर का संकेत देता है। डॉ. कुमार ने बांकीपुर की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए बधाई दी और कहा कि इसका असर आने वाले समय में पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत केवल एक सीट की नहीं, बल्कि विचार और बदलाव की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि जन सुराज की नीतियों और सोच को बिहार के अन्य हिस्सों में भी व्यापक समर्थन मिलेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी की सड़कों पर निकलकर आम लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटीं और जीत की खुशियां साझा कीं। जिलाध्यक्ष बोले- कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ी वहीं, पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि इस जीत के साथ ही जन सुराज के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता ने जात-पात से ऊपर उठकर वोट दिया है, वह एक सकारात्मक संकेत है और इसे आगे भी बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। रविंद्र सिंह ने बाँकेपुर समेत पूरे बिहार की जनता को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जन सुराज राज्य की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा और जनता के भरोसे पर खरा उतरेगा। पार्टी का लक्ष्य विकास और सुशासन स्थापित करना है।पारदर्शिता की राजनीति को आगे बढ़ाना है, जिससे बिहार को नई दिशा मिल सके।
Source link
बांकीपुर में जन सुराज की जीत पर जश्न:मोतिहारी में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू,पूर्व प्रत्याशी बोले-'राजनीतिक बदलाव की लहर'
