Headlines

मुंगेर में बिजली गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत:खेत में काम करते समय झुलसी, फरीदपुर गांव में हादसा; परिजन ने पहुंचाया अस्पताल




मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोला में बुधवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई। मंजू देवी, जो फुनफुन दास की पत्नी थीं, घटना के समय अपने घर के पीछे खेत में काम कर रही थीं। ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंजू देवी की मौत हो चुकी थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से सहायता प्रदान करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि मुंगेर में मंगलवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बुधवार देर शाम हुई यह घटना भी इसी क्रम का हिस्सा है। खुले स्थानों पर न जाएं-आपदा विभाग लगातार बारिश और वज्रपात की घटनाओं के मद्देनजर, जिला आपदा विभाग ने लोगों से अपील की है। विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और आवश्यकता पड़ने पर ही खेतों की ओर निकलने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *