Headlines

जोगबनी थानाध्यक्ष सस्पेंड, 2 थानेदार लाइन हाजिर:अररिया में स्मैक तस्करों से सांठगांठ और लापरवाही पर एक्शन




अररिया जिले में पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की अनुशंसा पर तीन थानाध्यक्षों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में एक थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया, जबकि दो को लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई के तहत जोगबनी थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक महादेव कामत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन पर स्मैक तस्करों से कथित सांठगांठ, अवैध उगाही और मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप है। ”लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी” यह भी आरोप है कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में सक्रिय स्मैक, गांजा और कोडीन तस्करों के ठिकानों पर अपेक्षित छापेमारी नहीं की गई, जिससे नशे के कारोबार को बढ़ावा मिला। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले कुआड़ी थानाध्यक्ष राजू कुमार को भी सर्विस कोड के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया था। इन लगातार कार्रवाइयों से जिले के पुलिस महकमे में यह स्पष्ट संदेश गया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बरदाहा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह और मदनपुर थानाध्यक्ष सम्सुदीन अंसारी को लाइन हाजिर किया गया है। अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे इन दोनों अधिकारियों पर तकनीकी कार्यों में दक्षता की कमी, सीसीटीएनएस के संचालन में कमजोर प्रदर्शन और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आईजी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी कर्तव्य में लापरवाही या अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। नेपाल सीमा से सटे जोगबनी क्षेत्र में लंबे समय से नशे के कारोबार को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जोगबनी थानाध्यक्ष के खिलाफ हुई यह कार्रवाई सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *