Headlines

खगड़िया में DM ने BCO का वेतन रोका:बोले-'14 निष्क्रिय CSC तुरंत चालू करें', 2 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस




खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने शुक्रवार को जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। लंबित कार्यों को समय से पूरा करें इसके अतिरिक्त, बेलदौर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (BCO) का वेतन अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि जिले के पैक्सों में स्थापित 14 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अभी भी निष्क्रिय हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी निष्क्रिय CSC को तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने उन पैक्सों में भी शीघ्र केंद्र स्थापित करने को कहा, जहां CSC की स्थापना नहीं हुई है। जिले में 25 नए CSC स्थापित करने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 25 नए CSC स्थापित करने का लक्ष्य भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण, बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना, प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) और पेट्रोल-डीजल आउटलेट जैसी कई अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए जिलाधिकारी ने सभी सात अंचलाधिकारियों को आधारभूत संरचना निर्माण हेतु उपयुक्त सरकारी भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही मदर वेयरहाउस-कम-डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर, रिटेल आउटलेट और सब्जी आउटलेट विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। धान अधिप्राप्ति की धीमी प्रगति पर नाराजगी जिलाधिकारी ने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन और धान अधिप्राप्ति की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने और किसानों से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। 03 जुलाई से 05 अगस्त तक विभिन्न समितियों के गठन एवं चयन की प्रगति भी अपेक्षित नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की चेतावनी दी। बैठक में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक एवं जिला दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशकों के अनुपस्थित रहने पर दोनों अधिकारियों के विरुद्ध शोकॉज जारी करने तथा एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। वहीं बेलदौर प्रखंड के बोबिल पैक्स द्वारा राज्य खाद्य निगम को CMR (उसना चावल) की आपूर्ति नहीं किए जाने के मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित BCO रूपेश कुमार का वेतन अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि जिले के 129 पैक्स में से 83 पैक्स भारतीय बीज सहकारी समिति से जुड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष पैक्सों को भी शीघ्र आवेदन कराने का निर्देश देते हुए कहा कि पैक्सों को बहुउद्देशीय बनाकर किसानों को बीज, उर्वरक, जन-औषधि, CSC, किसान समृद्धि केंद्र और अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *