Headlines

परिजन बोले-'केस वापस लेने को मिल रही धमकी':जमुई में शादी समारोह में महिला की हुई थी हत्या; SP से मांगी मदद




जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के बाद उसके परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह घटना बीते 28 जून को दादपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। परिजनों के अनुसार, रात करीब 8 बजे गांव के सुभाष यादव, मनोज यादव, वासुदेव यादव, बैद्यनाथ यादव, मंजू देवी, अनीता देवी सहित लगभग एक दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर आए। उन्होंने बेबी देवी को टांगी, तलवार और पिस्टल से बुरी तरह पीटा, जिससे वह अधमरी हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद झाझा थाना में कांड संख्या 304/26 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, कई नामजद आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उनके सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को लगातार डरा-धमका रहे हैं। बेबी देवी की भतीजी काजल कुमारी ने बताया कि उनकी चाची की हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वासुदेव यादव ने पूरी योजना के तहत 28 जून की रात को हमला किया था। केस वापस लेने के लिए बार-बार मिल रही धमकियों के कारण पूरा परिवार भयभीत है। वे अपना घर छोड़कर गिद्धौर में अपनी मौसी के घर रह रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *