Headlines

12 नामजद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की:महिलाओं के बीच विवाद के बाद हमला, पीड़ित परिवार ने एसपी से सुरक्षा की मांग की




जमुई थाना क्षेत्र के दिधोय गांव में घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला देवकी देवी और उनके पति राधे यादव ने जमुई एसपी को आवेदन दिया है। उन्होंने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। यह मामला जमुई थाना कांड संख्या 361/2026 से जुड़ा है। आवेदन के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे 12 नामजद आरोपी उनके घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए देवकी देवी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही गई है। बंदूक के बट से सिर पर वार करने का आरोप आवेदन में मिथिलेश कुमार पर बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी देने और बंदूक के बट से सिर पर प्रहार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से एसपी कार्यालय पहुंचे अनुज कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच विवाद के बाद गांव के मिथिलेश कुमार ने पहले उनके भाई के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मिथिलेश कुमार और सनोज कुमार पर उनकी मां और दादी के साथ पिस्तौल के बट से मारपीट करने का आरोप है। अनुज के अनुसार, इस घटना में उनकी दादी के कान के पास गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें सात टांके लगाए गए। आरोपियों ने सड़क पर घसीटा, कपड़े अस्त-व्यस्त पीड़िता क्रांति देवी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें सड़क पर घसीटा, जिससे उनके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। वहीं, रामप्रवेश यादव पर धमकी देते हुए गांव छोड़कर चले जाने की बात कहने का आरोप लगाया गया है। महिला ने बताया कि घटना के दौरान उनके 75 वर्षीय ससुर बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 112 आपातकालीन सेवा की मदद से सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। गंभीर स्थिति में एक घायल को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना से पहले भी उन्होंने थाना में सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद मारपीट की यह घटना हुई। उनका कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद भी किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *